{"_id":"5fa700b0d88d2111069f992fbcaf3c76","slug":"tanakpur-met-the-councilor-arrived-kotwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर के सभासद मिले, पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टनकपुर के सभासद मिले, पहुंचे कोतवाली
बरेली
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तराखंड के टनकपुर से प्रेमिका नर्स से मिलने आए सभासद मुकेश कुमार साहू सोमवार को नाटकीय तरीके से कोतवाली पहुंच गए। प्रेमिका ने शादी की जिद की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कहने लगे कि उनकी शादी दूसरी जगह तय हो चुकी है। नर्स के हंगामा खड़ा करने पर उनकी शादी कैंसिल हो गई है। पुलिस ने सभासद के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी तो नर्स टूट गई। उन्होंने सभासद को दस फरवरी तक सोचकर जवाब देने की मोहलत दी है।
टनकपुर के वार्ड संख्या सात के सभासद मुकेश साहू दो फरवरी को दिन पहले शारदा चुंगी स्थित घर से दुकान के लिए निकले और गायब हो गए थे। 11 फरवरी को उनकी हल्द्वानी की लड़की से शादी होनी है। लापता होने के बाद परिवारवाले परेशान थे। उन्होंने सभासद के अगवा होने का मुकदमा लिखा दिया। पुलिस को मालूम चला कि सभासद के बरेली के निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। रविवार को सभासद ने टनकपुर पुलिस को सूचना दी कि वह घूमने चले गए थे। इसके बाद कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार ने उन्हें बुला लिया। कई नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे सभासद की पुलिस ने प्रेमिका से अकेले में बात करा दी, लेकिन वह उससे शादी करने के लिए राजी नहीं थे। सभासद का रुख देखकर महिला दरोगा ने जेल भेजने की धमकी दे दी। इस पर प्रेमिका पसीज गई और उसने सभासद को दस फरवरी तक की मोहलत दे दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि दस फरवरी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।