{"_id":"57d077104f1c1b25563194b6","slug":"taking-notice-of-the-court-on-the-complaint-of-rape-rose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का नोटिस मिलने पर गैंगरेप की तहरीर लेकर पहुंच गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट का नोटिस मिलने पर गैंगरेप की तहरीर लेकर पहुंच गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित पति के कोर्ट से नोटिस भिजवाने पर जोगीनवादा की एक लड़की गैंगरेप की तहरीर लेकर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन के दौरान हकीकत सामने आई तो लड़की के पास कोई जवाब नहीं था। बुधवार की दोपहर को जोगीनवादा में रहने वाली एक लड़की अपने परिवार की महिला को लेकर बारादरी थाने पहुंच गई। उसका कहना था कि एसपी सिटी ने उन्हें थाने भेजा है। उसके साथ पीलीभीत के बरखेड़ा में रहने वाले सूरज नाम के युवक, उसके बहनोई और भाई ने गैंगरेप किया है। घर से तीनों उसे उठाकर ले गए थे। महिला दरोगा पिंकी चौहान और चौकी इंचार्ज जोगीनवादा देवेंद्र सिंह को इस मामले की जांच में लगाया गया। छानबीन के दौरान चौकी इंचार्ज ने लड़की से ही सूरज का नंबर लेकर बात की। सूरज ने बताया कि लड़की उसकी पत्नी है। एक साल पहले वह उसके साथ घर से चली गई थी। इस दौरान उसने लड़की से कोर्ट मैरिज की है। अब वह दूसरे लड़के से शादी करना चाहती है। चाऊमीन बेचने वाले से लड़की का परिवार वालों ने रिश्ता कर दिया है। जबकि उससे अभी तक लड़की की तलाक नहीं हो पाई है। लड़की के पास उसका जेवर भी है। उसने विदा कराने के लिए लड़की को नोटिस दिया था। इसके बाद वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाना चाहती है। सूरज के बात होने के बाद चौकी इंचार्ज ने लड़की के बात की तो उसने भी हकीकत बता दी। कहने लगी कि वह सूरज के साथ रहने को तैयार नहीं है। जबकि सूरज बिना वजह उसे परेशान कर रहा है। शादी होने की बात कहकर उसे नोटिस भिजवा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि लड़की के गैंगरेप का आरोप झूठा निकला। बृहस्पतिवार को लड़के को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात करके इस मसले का कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन