फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swords shown during yatra in Bareilly

खुफिया अलर्ट के बाद भी पुराना शहर में लहराए हथियार

Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Swords shown during yatra in Bareilly
swords
प्रशासन और पुलिस अफसरों की चुप्पी से धार्मिक जुलूस और शोभायात्राओं में हथियारों के प्रदर्शन का सिलसिला बढ़ गया है। सावन में कांवड़ियों की भीड़ के बीच खुलेआम हथियार लहराए गए, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार को पुराना शहर से निकले दधिकांधौ के जुलूस में भी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया जबकि इस जुलूस में विवाद की आशंका को लेकर खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में जन्माष्टमी के जुलूस में जगतपुर में विवाद हो गया था और फिर उसके बाद दंगा हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कर्फ्यू तक लगाना पड़ गया। पिछले साल भी यहां माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इसी बीच पिछले दिनों बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया-उमरिया में कांवड़ को लेकर माहौल खराब किया गया। प्रशासन की सतर्कता से वहां का विवाद टल गया तो जगतपुर से निकलने वाले जुलूस में विवाद कराने की तैयारी होने लगी। इसको लेकर खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया। पुलिस ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दीं और कड़ी सुरक्षा में मंगलवार को जुलूस निकाला गया। मगर इस दौरान जुलूस में खुले हथियार लहराए गए। पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में यह प्रदर्शन खुलेआम होता रहा और सब खामोश रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन पहले भी होता था, बदल गया स्वरूप
इस जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन पहले भी होता रहा है। मगर पहले एक ठेले पर हथियार ले जाए जाते थे और उनका प्रदर्शन होता था। प्रदर्शन के बाद हथियारों को दोबारा ठेले पर रख दिया जाता था। मगर इस जुलूस में ठेला नदारद था और लोग खुलेआम हाथों में तलवार, चाकू आदि लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्राओं में असलहे लहराना नियम विरुद्ध है। यह जिम्मेदारी शोभायात्रा के आयोजकों की है कि वह ऐसे काम न होने दें। जिस शोभायात्रा में असलहे लहराए गए हैं, उनकी जांच कराकर आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।  वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम 


जब से यात्रा की शुरुआत हुई है तभी से शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाता रहा है। यह हमारी परंपरा है और अधिकारी भी इस परंपरा से पूरी तरह से वाकिफ हैं। - दिनेश कुमार गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed