फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspect animal smugglers in the siege , turned out the girl

पशु तस्करों के शक में घेराबंदी, निकली लड़की

Mon, 22 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 22 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। पशु तस्करों के देर रात स्कार्पियो से भागने के हल्ले से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। चार थानों की पुलिस को शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर मिर्जापुर के पास घेराबंदी कर लगा दिया गया। रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो बैरियर तोड़कर भागी तो पुलिस भी पीछा कर दौड़ पड़ी। पुलिस से घिरता देख स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर गाड़ी में लड़की मिली। लड़की के परिवार वालों ने अपहरण और गैंगेरप का आरोप लगाया मगर लड़की ने इस आरोप से इन्कार कर अपनी इच्छा से जाने की बात कह दी। पुलिस ने इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया।  
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए पशु तस्करों के भागे जाने का संदेश जारी हुआ था। शाही पुलिस को सतर्क किया गया और शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने की पुलिस को भी घेराबंदी का आदेश दिया गया। चारों थानों की पुलिस ने शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर बैरियर लगा दिया। एक घंटे बाद करीब सफेद रंग की स्कार्पियो डीएल 3 सी वाई 283 तेज रफ्तार से आई और बैरियर तोड़कर निकल गई। हरकत में आई पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। मिर्जापुर-शाही मार्ग पर गाड़ी तो बरामद कर ली मगर उसमें एक किशोरी मिली। किशोरी ने अपनी मनमर्जी से घर से चले आने की बात कहकर पुलिस को परेशान कर दिया। उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। बाद में थाने बुलाकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया गया। किशोरी के पिता रविवार सुबह थाने पहुंचे और गांव के ही उमर और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप था कि शनिवार रात वे परिवार के साथ सोए थे। किसी समय उमर अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को जबरन स्कार्पियों मे डालकर ले गए और शाही के पास लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। उन्होंने गैंगरेप का भी आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी और उसकी मां के बयान भी दर्ज किए। किशोरी ने गैंगरेप से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपने दोस्त से शादी करना चाहती है इसलिए चली गई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल को भेज दिया है। सीओ बहेड़ी प्रमोद कुमार यादव ने भी थाने पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 
- हरीश राजपूत, थाना प्रभारी शीशगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed