{"_id":"586bf6454f1c1b0252159b78","slug":"such-relationships-are-tarnished","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह कलंकित हो रहे हैं रिश्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस तरह कलंकित हो रहे हैं रिश्ते
बरेली
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी ने सिपाही पर रेप का आरोप लगाया
-पुलिस सिपाही के खिलाफ गत दिनों उसकी सौतेली पुत्री ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी जबकि पिता ने भी उक्त पुत्री व उसकी बहन आदि पर रंगदारी के लिए झूंठा फंसाने का आरोप लगाया तथा रिपोर्ट लिखाने को प्रार्थनापत्र दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना किये जाने का आदेश पारित किया था।
केस-दो
बेटे ने खुद को बचाने के लिए मां मार दी
-शेरगढ़ के सिमरावा गांव में पप्पू नाम से युवक ने ससुराल वालों को फंसाकर खुद को जेल जाने से बचाने के लिए उस मां को ही मार डाला, जिसकी पूजा की जानी चाहिए। हालांकि अब वह पछता रहा है, लेकिन अब होना ही क्या है।
केस-तीन
भाई ने जेल से भाई को मरवा दिया
-बिथरीचैनपुर के लश्करीगंज के सत्यप्रकाश ने अपने भाई वेदराम को जेल से ही सुपारी देकर मरवा दिया। इससे पहले सत्यप्रकाश ने ही अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने भाड़े के हत्यारे पकड़कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
केस-चार
भाई ने मार दिया था पूरा परिवार
-थाना हाफिजगंज के गांव के तिगरा गांव में सुच्चा सिंह और उसके परिवार के पांच लोगों को सगे भाई ने बहनोई के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जमीन को लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है।
केस-पांच
ग्रामीण ने अवैध संबंधों में परिवार ही खत्म कर दिया
थाना हाफिजगंज के सुंदरी गांव में ग्रामीण ने पत्नी और दो बच्चों को अवैध संबंधों के शक में गंड़ासे के काटकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन इन दिनों वह जमानत पर रिहा हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में किसी की एंट्री की पुष्टि नहीं हुई
-पुलिस ने प्रवक्ता के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की सोमवार की शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक की फुटेज देख ली है, लेकिन उसमें पिता-पुत्री के अलावा किसी के घर में एंट्री करने की बात सामने नहीं आई है। सोमवार की रात 2.31 बजे लड़की ने नाना के घर फोन करके सूचना दी। इसके बाद 2.54 बजे उसने मौसी को फोन किया।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवक्ता की सिर में चोट लगने से मौत हुई है। इसके अलावा उनके शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है। उनकी लाश बिस्तर के पास ही कच्छा-बनियान में पड़ी मिली है। पेंट बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक बेटी ने प्रवक्ता को जिस स्टील की रॉड से मारा है वह मोटर साइकिल के अगले शोकर की है।
खून से सना बनियान किसका है
-लड़की ने पिता की हत्या करने के बाद खून तौलिया से साफ कर दिया था। मां के कहने पर उसने कमरे का खून साफ किया था। जबकि बाथरूम के पास पुलिस को खून से सना एक और बनियान मिला है। वह बनियान जेंट्स है। यह खून से सना दूसरा बनियान किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस संभावना से भी जांच कर रही है कि कहीं छत के सहारे तीसरा व्यक्ति तो सीसीटीवी कैमरों से बचकर घर में नहीं आया है।
प्रवक्ता हत्या के बाद कॉलेज में पसरा सन्नाटा
बरेली। एक सरकारी इंटर कालेज में प्रवक्ता रहे शिक्षक की हत्या के बाद कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा। कॉलेज में दोपहर में एक प्रोग्राम भी होना था, जिसे टाल दिया गया। हालांकि यहां के शिक्षक अभी भी सकते में हैं। उन्हें यह घटना अविश्वसनीय लग रही है।
कॉलेज के शिक्षकाें ने बातचीत में बताया कि हत्या उनके व्यवहार में कभी कोई बदलाव नहीं दिखा और न ही उनकी मानसिक स्थिति कभी इतनी विकृत दिखी। स्कूल में आना और पढ़ाना उनका काम रहा। नए वर्ष की बधाई देने सोमवार को वह कई स्कूल भी पहुंचे थे। उनका शिक्षकाें के संगठन से भी जुड़ाव रहा। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और अन्य शिक्षक भी मौत की खबर पाकर उनके घर पहुंचे थे। शिक्षकों ने बातचीत में बताया कि उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। पारिवारिक विवाद भी बात भी शिक्षक बता रहे थे।