{"_id":"57c491f94f1c1b644b2cbb4e","slug":"subhashnagr-caught-in-fake-medical-stores-operators-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर में फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा, संचालक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभाषनगर में फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा, संचालक हिरासत में
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर में एएस मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के चल रहा था। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया। दुकान में रखी दवाएं कब्जे में लेकर सील कर दी गईं।
सुरेश चंद्र शर्मा सुभाषनगर में घर के पास ही एएस मेडिकल स्टोर नाम से बगैर ड्रग लाइसेंस लिए दवा की दुकान चला रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त औषधि गुलशन शेतिया ने चेकिंग के लिए टीम गठित कर दी। इसमें बरेली के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, बदायूं की उर्मिला देवी, बदायूं के पवन शाक्य और पीलीभीत के सुनील कुमार शामिल रहे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे टीम ने सुभाषनगर जाकर छापा मारा तो फर्जी मेडिकल स्टोर खुला मिला। जहां सुरेश चंद्र मौजूद थे, जो टीम के मांगने पर ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम के साथ गई सुभाषनगर पुलिस ने दुकान संचालक सुरेश चंद्र को हिरासत में ले लिया। दुकान में रखी दवाएं कब्जे में लेकर सील कर दी गईं। पूछताछ के बाद दुकानदार सुरेश को थाना सुभाषनगर ले जाया गया। इस मामले में औषधि निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।