{"_id":"57644f024f1c1b591811bd06","slug":"store-ashes-in-the-fire-goods-of-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में आग लगने से 10 लाख का सामान राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोर में आग लगने से 10 लाख का सामान राख
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अाआग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी गुरुद्वारे के स्टोर में देर शाम अचानक आग लगने से 10 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल में धार्मिक फिल्म देख रहे सेवादारों में भगदड़ मच गई। सेवादारों के प्रोग्राम के लिए मंगवाया गया नगर निगम का पानी टैंकर आग बुझाने के काम में आया। सेवादारों ने टैंकर से बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाई। फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां आधा घंटे देर से पहुंची। दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है । अनुमान है कि बिजली का तार शार्ट सर्किट होने से आग लगी।
जनकपुरी गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल में जुटे सेवादारों को देर शाम 8.20 बजे धार्मिक फिल्म ‘ए जन्म तुम्हारे लेखा’ दिखाई जा रही थी। एक सेवादार ने गुरुद्वारा प्रबंधक को आकर स्टोर में आग लगने की खबर दी। सेवादार फिल्म छोड़कर स्टोर की ओर दौड़ पड़े। गुरुद्वारा परिसर में खड़े नगर निगम के पानी के टैंकर से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने लगे। किसी ने फायर बिग्रेड को फोन कर दिया। दमकल गाड़ियां करीब 25 मिनट देरी से पहुंची। तब तक आग पूरे स्टोर में फैल गई। दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। गुरुद्वारा के प्रधान रवींदर सिंह बग्गा ने बताया कि आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। स्टोर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसमें देखने पर पता चलेगा कि स्टोर में आग कैसे लगी। फिलहाल आग लगने से 12 सौ से ज्यादा गद्दे, रजाइयां, तकिया समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सामान की कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।