फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelted at Aligarh bareilly passenger

अलीगढ़-बरेली पैसेंजर पर पथराव, चोटिल हुए यात्री 

Sat, 24 Feb 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted at Aligarh bareilly passenger
डेमो इमेज

 रामगंगा स्टेशन से पहले असामाजिक तत्वों ने अलीगढ़ बरेली पैसेंजर पर पथराव कर दिया। पथराव में ड्राइवर बाल-बाल मच गया लेकिन विंड स्क्रीन टूट गई। इंजन के पास कोच में कुछ यात्री मामूली रूप से चुटैल हो गए। रामगंगा स्टेशन पर रुकने पर ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को बताया। मौके पर पहुंची आरपीएफ/जीआरपी ने क्षेत्र को खंगाला, लेकिन कुछ भी हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्रेन पर पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। होली की तरफ घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती हैं, चूंकि यह घटनाएं देहात क्षेत्र में होती हैं और फोर्स के पहुंचने से पहले ही असामाजिक तत्व गांव में भाग जाते हैं, इसलिए अब तक कोई पकड़ा भी नहीं जा सका है। बरेली आ रही पैसेंजर ट्रेन पर कुछ लड़कों ने पथराव कर दिया। पत्थर इंजन की विंड स्क्रीन तोड़ता हुआ अंदर आ गया। अचानक पथराव होने से ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। कुछ पत्थर इंजन से सटे कोच पर लगे जिससे एक दो यात्री भी मामूली चुटैल हो गए। ट्रेन करीब आधा घंटे मौके पर खड़ी रही। रामगंगा स्टेशन पहुंचने पर ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे, लेकिन असामाजिक तत्व भाग गए थे। इस घटना से जंक्शन पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed