फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sraytlfi simmering war of domination , then shot away

वर्चस्व की जंग में सुलग रहा सरायतल्फी, फिर चली गोली

Sun, 19 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सराय तल्फी वर्चस्व की जंग में सुलग रहा है। यहां प्रधान और पूर्व प्रधान की आपसी रंजिश में आए दिन होने वाली फायरिंग गांव वालों पर भारी पड़ रही है। दो दिन में तीसरी बार हुई गोलीबारी में दोनों गुटों के छह लोग घायल हो चुके हैं। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार को पूरा इलाका फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों की गोलीबारी और चाकू से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव सराय तल्फी में शनिवार को प्रधानी के चुनाव की रंजिश और अवैध खनन को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के बची वर्चस्व की जंग चल रही है। दो दिन के अंदर दोनों गुटों में तीसरी बार फायरिंग हो चुकी है। शनिवार को गांव के मेवाराम का 38 वर्षीय बेटा भगवानदास किला में दूध बेचने गया था। वहां पूर्व प्रधान के गुट ने उस पर हमला कर दिया। भगवानदास का कहना है कि उसे कई लोगों ने उसे घेर लिया और पैर में गोली मार दी। वह जान बचाने के लिए भागा तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किए। आसपास के लोग बचाने आए तो हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी। पांच थानों की पुलिस ने सरायतल्फी से रामगंगा पुल तक खेतों में कांबिंग भी की लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका।   
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को सुबह प्रधान के बेटे अक्षत ने अपने समर्थकों के साथ घर में घुसकर पूर्व प्रधान गुट के बृजेश, अन्ने, अनीता को घायल कर दिया था। इसके बाद पूर्व प्रधान गुट ने फायरिंग की। इसमें पिंटू और सुनीता घायल हुए थे। शनिवार को हमले में घायल भगवानदास सुनीता का भाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दोनों गुटों में बरसों पुरानी है रंजिश 
पूर्व प्रधान रामपाल और प्रधान का बेटा अक्षत के बीच काफी पुरानी रंजिश है। रेत के अवैध खनन के लिए में वसूली के लिए दोनों यादव गुट गांव में अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। यही लड़ाई की मुख्य वजह है। बृहस्पतिवार को बृजेश के चाचा को अक्षत गुट ने पीट दिया था। शुक्रवार को बृजेश और अन्ने को गोली मारी गई। फिर रामपाल गुट ने अक्षत के साथी पिंटू और सुनीता को छर्रे लगे। इसके बाद भगवानदास को गोली और चाकू से मारकर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed