फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Srarf said the idea came to see Serial Crime Patrol

सरार्फ ने कहा, क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर आया आइडिया

Sat, 09 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
भमोरा थाने में दो दिन पहले सर्राफा व्यापारी की ओर से दर्ज कराई गई लूट की घटना झूठी निकली। व्यापारी ने कर्ज से बचने के लिए ड्रामा किया था। शक होने पर पुलिस ने व्यापारी से कड़ी पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र के मोतीपुरा निवासी सौरभ रस्तोगी भमोरा थाना क्षेत्र के सेंधा गांव में सर्राफा की दुकान चलाता है। उसने छह जुलाई को शाम साढ़े आठ बजे चाढ़पुर चौकी पुलिस को सूचना दी कि तीन घंटे पहले लगभग साढ़े पांच बजे बदायूं रोड पर कोहनी गांव के पास चार मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उससे तीन किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और 15 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि तीन घंटे बाद घटना की सूचना देने पर ही शक हो गया था। सौरभ ने जिस सर्राफ से लूटी गई चांदी लाने की बात बताई, उसने चांदी देने से इंकार कर दिया तो शक पुख्ता हो गया। इसके बाद वह अलग-अलग बयान देने लगा तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। सौरभ ने सच कबूलते हुए पुलिस को बताया कि सर्राफा के काम में नुकसान होने से उस पर करीब दो लाख रुपये का कर्जा हो गया था। इसके अलावा वह अपने परिवार वालों से भी काफी रुपये ले चुका था। बकौल सौरभ, कर्ज से बचने के लिए उसने लूट का ड्रामा रचा ताकि कर्ज चुकाने को और वक्त मिल सके। सौरभ ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा था। उसके आधार पर झूठी कहानी बनाई। उसके पिता रामऔतार बीएएमएस चिकित्सक हैं और भाई सीए है। पुलिस ने सौरभ पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धाराओं में मुकदमा कायम करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed