{"_id":"5793cd434f1c1b4032c4bb12","slug":"speeding-truck-crushed-a-retired-bank-manager-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर बैंक मैनेजर को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर बैंक मैनेजर को कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत बाईपास रोड पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने खुशबू एंक्लेव के सामने स्कूटर सवार रिटायर बैंक मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
करीब 65 वर्षीय गिरीश मोहन श्रीवास्तव बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर रहे थे। उनके खुशबू एंक्लेव स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार सुबह गिरीश मोहन पीलीभीत बाईपास रोड बीसलपुर चौराहा अड्डे से मजदूर लेने गए थे। वहां से मजदूर को स्कूटर पर बैठाकर अपने घर लौट रहे थे। वह खुशबू एंक्लेव कॉलोनी में मुड़ते इससे पहले उनके स्कूटर में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गिरीश मोहन रोड पर जा गिरे। तभी उनके ऊपर उसी ट्रक का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बारादरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गिरीश मोहन के परिवार में उनकी पत्नी मुकुल श्रीवास्तव, बेटा आदित्य और दो बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि कॉलोनी के सामने स्पीड ब्रेकर होता तो हादसा होने से बच सकता था।