फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sohde another daughter left in awe of the studies

शोहदे के खौफ में एक और बेटी ने छोड़ दी पढ़ाई

Sat, 08 Oct 2016 01:37 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज में धनेली गांव के बाद अब रिठौरा में भी शोहदे के डर से एक बेटी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो गई है। शोहदे के डर से उसने पहले स्कूल जाना छोड़ा बाद अब वह अपने ही घर में कैद होकर रह गई। इज्जत के खातिर पहले घर वाले चुप रहे लेकिन शोहदे ने घर के आसपास मंडराना नहीं छोड़ा तो मां ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस शुक्रवार को शोहदे को उठा लाई। हालांकि कुछ लोग मामले में समझौता करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

रिठौरा के एक मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी की मां का कहना है कि मोहल्ले का ही गट्टू एक साल से बेटी को परेशान कर रहा है। स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। उसकी डर से किशोरी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। इस कारण वह दसवीं की परीक्षा तक छोड़ दी। इसके बावजूद शोहदे ने पीछा नहीं छोड़ा। लड़का दबंग है इसलिए घर वाले चुप रहे। अब वह घर के आसपास मंडराने लगा तो परिवार वाले डर गए। अब मां ने हिम्मत जुटाई और रिठौरा पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शोहदे को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। वहीं मामला जब पुलिस में पहुंचा तो कुछ प्रभावी लोग समझौता कराने में जुट गए। देर शाम तक लड़की की मां पर समझौते के लिए दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed