{"_id":"571a810e4f1c1b8a728b5715","slug":"sleeping-pregnant-wife-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रही गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने मायके आई अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। चंदुआ गांव में बृहस्पतिवार रात सवा बारह बजे हुई घटना के समय पत्नी अपने ढाई साल के बेटे के साथ आंगन में खाट पर सो रही थी। छत पर सो रहा पति नीचे आंगन में उतर आया और सोती हुई पत्नी के दाएं सीने में गोली मारकर भाग गया। पड़ोसी में एक बारात चढ़ने के दौरान फायरिंग और बैंड बाजे की आवाजें आ रही थीं, जिस कारण तुरंत फायर की आवाज मायके वालों को नहीं सुनाई दी। काफी देर तक जब महिला के बच्चा रोता रहा तो बाहर खड़े होकर बारात देख रहे मायके वालों ने आकर देखा, बेटी मर चुकी थी। पति ने बेटी के पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गांव के रामौतार की बेटी माया देवी और भोजीपुरा के सरौरा गांव के मूलचंद्र के बेटे अंशु उर्फ महावीर ने वर्ष 2011 में परिवार की रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। माया देवी अपने ससुर में पति संग रहती थी। माया अपने मायके 11 अप्रैल को इकलौते भाई रामाशंकर के लगन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, जो 23 अप्रैल को होना था। उसे मायके से भाई ही लेकर आया था। पिता रामौतार ने बताया कि बीते बुधवार को अंशू अपनी पत्नी माया से मिलने आया था, उसे लगन के लिए बाजार से कपड़े भी दिलवाए। बृहस्पतिवार सुबह वह कुछ काम बताकर चला गया फिर शाम को वापस आया। रामौतार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पड़ोसी भगवान दास के बेटे की शादी थी, उन्होंने दामाद अंशू को निमंत्रण दिया। अंशू बारात में शामिल हुआ, फिर 12 बजे ससुराल में छत पर जाकर लेट गया। पिता के अनुसार, बेटी माया अपने बच्चे को लेकर आंगन में लेट गई, इस दौरान ही अंशू नीचे उतर आया और माया को गोली मार दी। घर के बाहर से अंशु की बाइक भी बरामद कर ली गई।
बारात में रुपए उड़ाने पर हुआ था झगड़ा
पड़ोसी के बेटे की बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे बारात चढ़ रही थी। उसमें अंशू बहुत नोट उड़ा रहा था। रामौतार का कहना है कि वह शराब के नशे में धुत था, उसके पास तमंचा भी था। माया ने उसे नोट उड़ाने से मना किया, जिस पर दोनों की बहस हो गई। जिस पर उसने जान से मारने की धमकी दी। नाराज होकर माया घर चली आई और बेटे अंश को लेकर आंगन में सो गई। जबकि 12 बजे घर पहुंचा अंशू छत पर लेटा।
विज्ञापन
आत्महत्या की कोशिश कर चुका है अंशू
अंशू का पत्नी को लेकर प्रेम अजीब था। जब माया दसवी कक्षा में पढ़ती थी तो दोनों का प्रेम परवान चढ़ा था। वह शराब और सुल्फा पीता था और सुल्फा का ही धंधा करता था। जिसकी वजह से माया से उसका विवाद रहता था। ससुर ने बताया कि एक साल पहले पत्नी से लड़ने के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। वह बरेली में कई दिन भर्ती भी रहा था। ससुराल पक्ष का कहना है कि नशा करने के कारण वह सनकी प्रवृत्ति का हो गया था। अनुमान है कि इसी के चलते उसने पत्नी को गोली मारी होगी।