{"_id":"5a9d55ff4f1c1b355a8b4fe4","slug":"six-miscreants-sent-to-jail-in-nadeli-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदेली गांव में बवाल के छह आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदेली गांव में बवाल के छह आरोपी भेजे गए जेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदेली गांव में सोमवार को तनावपूर्ण शांति रही। बवाल में नामजद आरोपी रवि कुमार, देवेश, धर्मेंद्र व अतुल और लड़के पक्ष के नाजिम व कदीर समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही चार दरोगा व दस सिपाहियों की टीम लड़की की बरामदगी के लिए लगाई गई है। वहीं, छह थानों की फोर्स के साथ सीओ व इंस्पेक्टर गांव में कैंप किए हुए हैं। यूपी 100 की चार गाड़ियां भी गांव की गलियों घूमती रहीं। डरे ग्रामीण घरों में कैद हैं।
नदेली गांव की संकरी गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक सन्नाटा पसरा हुआ है। जिन दुकानों पर दो दिन पहले तक लोग एक-दूसरे के साथ गप्पें लड़ाते देखे जाते थे, वहां वीरानी छाई हुई है। जगह-जगह टुकड़ियों में पुलिस तैनात है। घर से भागे लड़का व लड़की के घरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं। उधर, लड़की को ले जाने के आरोपी झोलाछाप रहीस व उसके रिश्तेदारों के घरों में रविवार सुबह हुई तोड़फोड़ व आगजनी के बाद सामान जैसा बिखरा पड़ा था, वहीं पर पड़ा हुआ है। उधर, पुलिस की टीम ने रहीस की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उत्तराखंड से लेकर बिलासपुर तक में छापे मारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसके कुछ रिश्तेदारों की भी निगरानी की जा रही है। उधर, गांव में रहने वाले रहीस के रिश्तेदार नहीं लौटे हैं।
एसएसपी ने माना- पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल
एसएसपी जागेंद्र सिंह बीती रात करीब साढे़ दस बजे नदेली गांव पहुंचे थे। उन्होंने हलका दरोगा व पुलिस अफसरों से बात करने के बाद उन्हें वहीं रोक दिया। वह बरेली की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों से मिले। ग्रामीणों ने पुलिस पर बवाल कराने का गंभीर आरोप लगाया। प्रधान फूल शाह ने कई फोन करने के बाद पुलिस के गांव पहुंचने की बात कही। यह भी आरोप लगाया कि बवाल की आशंका जताने के बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। एसएसपी ने कहा कि जो भी मामले में दोषी है, उस पर हर हाल में कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हलका दरोगा पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने कहा-बवाल करने वालों से ताल्लुक नहीं
खपरैलनुमा मकान में रहने वाले लड़की के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी बेटी अचानक गायब हो गई थी। शनिवार सुबह उन्हें इस बात का पता चला। वह तहरीर लेकर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने चला गया। वापस आया तो गांव में बवाल होने की बात पता चली। बवाल करने वालों से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। उन्हें अपनी नाबालिग बेटी चाहिए।
गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। जनजीवन पूरी तरह से सामान्य है। पुलिस सुरक्षा व किसी तरह की जवाबी कार्रवाई न हो, इसलिए तैनात की गई है। पुलिस की प्राथमिकता बवाल करने वालों की गिरफ्तारी और फरार हुए लड़का लड़की को बरामद करना है। -जोगेंद्र लाल, सीओ बहेड़ी