{"_id":"5a5673a04f1c1b1e198b45d7","slug":"silver-and-silver-loot-of-5-lakhs-of-silver-in-the-eyes-of-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख का सोना-चांदी लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख का सोना-चांदी लूटा
बरेली
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम छह बजे स्टेडियम रोड पर शांतिपुरम कॉलोनी के तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 65 वर्षीय सराफ राकेश रस्तोगी की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख का सोना-चांदी लूट लिया। वारदात के दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। बाइक पर भाग रहे बदमाशों पर लोगों ने पत्थर फेंके, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। इज्जतनगर और बारादरी थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। लूटपाट का विरोध करने के दौरान सराफ को चोट भी आईं हैं। थाना इज्जतनगर में सराफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आलमगिरीगंज के मूल निवासी राकेश रस्तोगी कुछ सालों से शांतिपुरम कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी संजयनगर में कीर्ति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार शाम 6:10 बजे वह दुकान से घर लौट रहे थे। शांतिपुरम कॉलोनी तिराहे से पहले बदमाशों ने चलती बाइक पर उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिसके बाद राकेश गिरकर तड़पने लगे। बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन आंखों में मिर्च पड़ने के बाद भी राकेश बदमाश से भिड़ गए। वह बैग की बेल्ट पकड़े रहे। इस कोशिश में वह भाग रहे बदमाशों के साथ करीब दस मीटर तक घिसटते चले गए। आखिरकार बैग की बेल्ट टूट गई और सराफ वहीं गिर पड़े, जिसके बाद बदमाश संजयनगर की तरफ भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध युवक
लूट के बाद इज्जतनगर और बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी की मदद बदमाशों की तलाश शुरू की गई। एक फुटेज पुलिस को मिली, जिसमें 25 से 30 साल के दो युवक नजर आए है। लाल रंग की बाइक है। एक बदमाश ने काले रंग की जैकेट पहनी थी। बदमाशों ने वारदात से पहले सटीक रेकी की थी। उन्हें पता था कि सराफ तिराहे पर बाइक को धीमी रखते हैं। यही वजह थी कि तिराहे से बीस मीटर पहले बदमाशों ने बाइक को खड़ा कर दिया था। एक बदमाश बाइक पर रहा और दूसरे ने मिर्च झोंकी थी।
विज्ञापन
संजयनगर के हो सकते हैं बदमाश
सराफ ने पुलिस को बताया कि बैग में सवा लाख कीमत की तीन किलो चांदी थी, जबकि पौने चार लाख कीमत का 125 ग्राम सोना था। पुलिस के मुताबिक बदमाश संजयनगर के बताये जा रहे हैं। सराफ की दुकान से बदमाशों ने रेकी की होगी।
अब तक चुनौती बनी हुई हैं ये वारदातें
- कोतवाली में अमृतसर के सराफ से सत्रह लाख की लूट
- बारादरी में दाल व्यवसायी के मुनीम से तेरह लाख की लूट
- प्रेमनगर में मेंथा कारोबारी से बारह लाख की लूट
----
सराफ से लूट होने के बाद पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। सराफ सिर्फ बदमाश की जैकेट देख सके हैं। सीसी कैमरा की मदद से बदमाशों का हुलिया निकाला जा रहा है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी