फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   She was furious at the farm recently Paplr

पापलर के खेत में बदहवास हाल मिली युवती

Wed, 12 Oct 2016 01:00 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया गांव के पास पापलर के खेत में बदहवास हालात में एक युवती मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे और पैर में चोट लगी थी। गांव की महिलाओं ने उसके कपड़े संभालने के बाद पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मंगलवार को युवती का मानसिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस को एक ग्रामीण ने फोन करके सूचना दी कि थाना इज्जतनगर के खजुरिया गांव के पास पापलर के खेत में 18-30 साल की युवती बैठी है। उसके पैर में चोट लगी है और कपड़े भी फटे हैं।  ग्रामीणों ने पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही उसके कपड़े संभाल दिए। महिला सिपाहियों की मदद से युवती को थाने की जीप में बैठाकर इलाज कराने के लिए ले जाने की कोशिश की गई तो उसने विरोध कर दिया। बमुश्किल युवती को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इनकार कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिला अस्पताल में कोई मानसिक रोग चिकित्सक नहीं है। इसलिए उसका मेडिकल मानसिक चिकित्सालय में ही होगा  प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि युवती रविवार से इस इलाके में दिखाई दे रही है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। मेडिकल के बाद उसे मानसिक अस्पताल में दाखिल कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


आज होगा युवती का मेडिकल
पापलर के खेत में मिली युवती का मेडिकल कराने के लिए चौकी प्रभारी शिव मोहन महिला सिपाहियों के साथ कई घंटे भटकते रहे, लेकिन अस्पताल की छुट्टी होने की वजह से मेडिकल नहीं हो पाया। युवती को फिलहाल जिला अस्पताल के उस कक्ष में रखवा दिया है, जहां अपह्त लड़कियों को रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कैसे पहुंची युवती
खजुरिया गांव के पास पापलर के खेत में युवती किस तरह पहुंच गई। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं उसके साथ दरिंदगी तो नहीं हुई है। पुलिस को इसे लेकर भी जांच करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed