{"_id":"5aaa9eae4f1c1bac758b587b","slug":"seven-year-jail-to-two-for-selling-rotten-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़ा मांस बेचने वाले दो लोगों को सात साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़ा मांस बेचने वाले दो लोगों को सात साल कैद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़ा मांस बेचने के आरोपी दो लोगों को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश सतीश चंद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
घटना थाना कोतवाली स्थित कुमार टाकीज के पास की है। 18 मार्च, 2010 को एसआई धीरज सिंह को खबर मिली कि दो लोग सड़ा मांस बेच रहे हैं। इस पर वह फोर्स के साथ आजमनगर पहुंचे। वहां गुलजार रोड पर अफसर की दुकान के पास एक टेंपो खड़ा मिला। उसमें करीब 200 किलो मांस लदा था। उससे बदबू आ रही थी। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपना नाम इलियास और हसीन बताया। दोनों आजमनगर के रहने वाले थे। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील रियाजुद्दीन ने पक्ष रखा। अदालत ने अभियुक्त इलियास और हसीन को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक पर पांच हजार दो सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन