{"_id":"57c73b614f1c1b0b4b2ccfc2","slug":"scribe-and-computer-operator-station-were-looking-for-in-blue-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी और कंप्यूटर आपरेटर थाने में देख रहे थे ब्लू फिल्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंशी और कंप्यूटर आपरेटर थाने में देख रहे थे ब्लू फिल्म
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कंप्यूटर पर अश्लील फिल्म देखने और साथी मुंशी से अभद्रता करने के मामले में एसएसपी ने भोजीपुरा थाने चर्चित मुंशी उदयवीर सिंह यादव और कंप्यूटर आपरेटर को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया है।
प्रभारी एसओ भारत सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात मुंशी उदयवीर सिंह यादव ने कंप्यूटर आपरेटर पुष्पेंद्र यादव से थाने का कंप्यूटर खुलवाया और दोनों उसे नेट से कनेक्ट करके अश्लील पिक्चर देख रहे थे। तभी नाइट ड्यूटी के मुंशी इंद्रवीर सिंह यादव वहां आ गए। इंद्रवीर ने इसका विरोध किया तो मुंशी उदयवीर ने उनसे अभद्रता कर दी। यह मामला जब एसओ के संज्ञान में आया तो एसओ जेपी यादव ने एसएसपी को गोपनीय पत्र भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर पूरी तहकीकात कराई। एसएसपी ने मुंशी उदयवीर सिंह और आपरेटर पुष्पेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनमाने रवैये को लेकर मुंशी उदयवीर सिंह यादव के एक साल में करीब छह ट्रांसफर हो चुके हैं। अब उदयवीर को भोजीपुरा से लाइन हाजिर होना पड़ा है। पुष्पेंद्र यादव को उदयवीर की संगत ले डूबी।