फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf brutally beat 10 lakh looted goods

बेरहमी से पीटकर सराफ से 10 लाख का माल लूटा

Tue, 28 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली७
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली७ Updated Tue, 28 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saraf brutally beat 10 lakh looted goods
सराऱ्र्रापऊफ
थाना सीबीगंज इलाके में दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे सराफ देवेंद्र रस्तोगी से रास्ते में बदमाश 89 हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत 10 लाख रुपये का माल लूट ले गए। बदमाशों ने उन्हें रस्सी के सहारे डंडा मारकर गिराने के बाद लूटपाट का विरोध करने पर डंडे और तमंचों की बटों से पीटा भी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

ग्राम परधौली के रहने वाले वीरेंद्र रस्तोगी की अपने गांव से चार किलोमीटर दूरी पर घुमसा गांव में ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार की शाम करीब छह बजे वीरेंद्र रस्तोगी बाइक पर सवार होकर कच्चे रास्ते से घर के लिए चले थे। इस दौरान बीच रास्ते में चरी के खेत से निकले चार बदमाशों ने रस्सी के सहारे उनकी बाइक रोककर सिर में डंडा मारकर गिरा लिया। इस दौरान गिरने से वीरेंद्र की बाइक भी गिर गई। वीरेंद्र के  गिरते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो उन्होंने विरोध कर दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने वीरेंद्र की बेरहमी से पीटा जिससे वह बेहोश हो गए। इस बीच बदमाश उनकी जेब से 89 हजार रुपये और थैले से 250 ग्राम सोने के जेवरात और चार किलो चांदी लूटकर ले गए। पास के खेतों में काम करने वाले कौशिक गंगवार घायल वीरेंद्र कुमार को लेकर गांव पहुंच गया। वहां से ऑटो रिक्शा से वीरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर एसओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी समीर सौरभ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की कौशिक गंगवार से बात की। साथ ही पुलिस की एक टीम को छानबीन के लिए घुमसा गांव भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों के बारे में पता कराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि बदमाश घुमसा गांव से ही वीरेंद्र के पीछे बदमाश लगे हुए थे। रैकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed