{"_id":"584084384f1c1b3413de532a","slug":"sabotage-in-the-incident-after-the-death-of-the-young-man-just-trying-to-breathe","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, बस फूंकने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, बस फूंकने की कोशिश
बरेली, ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत रोड पर खजुरिया घाट के पास बरेली डिपो की बस ने दो साइकिल सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में 45 वर्षीय अनवर खां की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साइकिल सवार जख्मी हो गया। अनवर की मौत से गुस्साई भीड़ ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। बस को फूंकने की कोशिश भी की। ग्रामीणों ने सड़क भी जाम कर दी। भीड़ हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे थाना इज्जतनगर के खजुरिया जुल्फिकार गांव निवासी अनवर खां पीरबहोड़ा से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसका बेटा फहीम खजुरिया घाट के पास संदूक की दुकान पर उसका इंतजार कर रहा था। अनवर संदूक की दुकान के सामने पहुंचा ही था कि सेटेलाइट अड्डे की तरफ से आई रोडवेज बस ने अनवर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनवर के आगे साइकिल लेकर चल रहा खजुरिया जुल्फिकार गांव के ही मुन्ने खां को भी बस ने चपेट में ले लिया। मुन्ने को भी गुम चोेटें आई हैं। अनवर के बेटे फहीम खां के शोर मचाने पर भीड़ ने बस को रोककर चालक को पीटना शुरू दिया। घटना की सूचना पर यूपी100 की गाड़ी और प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगाने की कोशिश की। भीड़ के हमलावर होने से बस में सवार यात्री निकलकर भागने लगे। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकलवा दिया।
पुलिस को मजबूरन फटकारनी पड़ी लाठियां
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रेमनगर, बारादरी के प्रभारी निरीक्षकों के अलावा सीओ प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद जाम नहीं खोला गया। जाम लगाने वाले बस चालक को सामने लाने की जिद करने लगे। दोपहर करीब एक बजे फिर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस को मजबूरन लाठियां फटकारकर जाम खुलवाना पड़ा। मामले में फहीम की तरफ से पुलिस ने थाना बिथरी चैनपुर के तिकुनिया गांव निवासी बस चालक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने से अनवर की मौत होने के आरोप में मुकदमा लिखा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को चालान कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।