फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RTIARS? Threatening phone calls to SBI officer

रिटायर्डएसबीआई अधिकारी को फोन पर धमकियां 

Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
RTIARS? Threatening phone calls to SBI officer
RTIARS? Threatening phone calls to SBI officer - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बारादरी में रहने वाले एक रिटायर्ड एसबीआई अधिकारी को फोन पर किसी ने पुलिस वाला बनकर धमकियां दी। उनके खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहकर थाने में हाजिर होने के लिए कहा। घबराये रिटायर्ड अधिकारी बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मिले, उनके प्रकरण में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हाजी पुत्तन खां पुत्र स्व. नसीर खां बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में रहते हैं। वह एसबीआई में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि 25 जून को दोपहर करीब सवा दो बजे दो मोबाइल नंबरों से फोन आए। पुत्तन खां नमाज अदा करने गए थे। उनकी बीवी ने फोन उठाया। उनसे कहा गया कि मैं थाना बारादरी से बोल रहा हूं, पुत्तन खां के खिलाफ ठिरिया निजावत खां के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जल्द थाने भेजो। फोन करने वाले ने उनकी बीवी को गालियां भी दी। फिर फोन कट गया। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया तो उनकी बहू ने उठाया उससे भी अश्लील बात की गई और उन्हें थाने भेजने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद तीसरी बार फोन पहुंचा, इस बार धमकी दी गई कि पुत्तन थाने क्यों नहीं आए अगर नहीं पहुंचे तो घर से घसीटते हुए लेकर आएंगे। एसपी क्राइम के संज्ञान में मामला आने के बाद दो फोन नंबरों को सर्विलांस सेल भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed