फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Responsible for reminding the 15th

जिम्मेदार करने के लिए याद दिलाई 15 तारीख  

Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Responsible for reminding the 15th
Responsible for reminding the 15th - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मतदान करके जिम्मेदार बनने का दिन आ गया। बुधवार 15 फरवरी को मतदान दिवस है इसकी याद दिलाने के लिए अमर उजाला और राजश्री ग्रुप की मोबाइल वैन शहर में घूम- घूमकर लोगों को बताया। उनसे संकल्प लिया कि वे पहले मतदान करेंगे फिर जलपान करेंगे। लोगों ने हस्ताक्षर करके और संदेश लिखकर अभियान का समर्थन किया। 
विज्ञापन

अमर उजाला और राजश्री ग्रुप की ओर से ‘वोट करें जिम्मेदार बनें’ विशेष अभियान में होराइजन, खंडेलवाल इडेबल ऑयल और मेगा इंफ्रासिटी का सहयोग है। मंगलवार को रीजनल कॉलेज, ज्योति कॉलेज, शील चौराहा, अनुराग स्टडी सर्किल, चौपला, स्टेशन रोड वैन ने पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। एंकर आशीष रावत और जुनैद ने सवाल किए और जवाब देने पर पुरस्कार दिया। युवा मतदाताओं ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम में डीजी इंफ्रा पार्क एवेन्यू, अनुराग स्टडी सर्किल, मैक्सिम ग्रुप, श्रीसिद्धि विनायक हॉस्पिटल, स्पर्श ग्रीन अपार्टमेंट, ज्योति कॉलेज, अमर डिटरजेंट, रीजनल कॉलेज, अतिथि एक्सप्रेस व शगुन, आईसीएल ग्रुप व एडटेक का भी विशेष सहयोग है। 
विज्ञापन

फोटो 
बच्चों ने रैली निकालकर जगाया वोटरों को 
समाज सेवा मंच की ओर से एसएसएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मोहल्ला कटघर और बाकरगंज क्षेत्र में रैली निकालकर मतदाताआें को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। लोगाें से कहा कि वे अपने क्षेत्र की भलाई के लिए काम करने वाले प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर जिताएं भले ही वह प्रत्याशी आपको कोई भी लगे। बच्चे अपने हाथाें में तख्ती भी लिए हुए थे, इस दौरान सभी ने मतदान का संकल्प भी लिया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, नदीम शम्सी, अतीक, फरहान अहमद, मुजाहिद, मिलन शर्मा व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed