फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape of women in Kent , one arrested

कैंट में महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
थाना कैंट इलाके में कमालपुर गांव में एक धार्मिक स्थल के पास रहने वाली 48 वर्षीय महिला के साथ कस्बे के ही चार लोगों ने गैंगरेप कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसके पति को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।  
विज्ञापन

कस्बा ठिरिया निजावत खां की यह महिला आठ बच्चों की मां है। एक साल पहले पहले पति से तलाक लेने के बाद वह 26 वर्षीय प्रेमी के साथ निकाह करके कमालपुर गांव में धार्मिक स्थल के पास रहती है। अपने से ज्यादा उम्र की महिला से निकाह करने से नाराज परिवार वालों ने प्रेमी को बेदखल कर रखा है। महिला के मुताबिक बुधवार की रात को ठिरिया निजावत खां के रहने वाले इरफान, मुनाजिर, यूसुफ समेत छह लोग नील गाय मारने को कमालपुर गांव के जंगल में आए थे। नील गाय मारने के बाद उन्होंने उसका मांस काट लिया। इस दौरान उनके चार साथी धार्मिक स्थल पर पानी की तलाश में आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि पति ने विरोध किया तो उन्होंने उसकी बंदूक की बट से पिटाई करने के बाद पड़ोस में ही एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ बंदूक की नोंक पर गैंगरेप किया। दरिंदगी करने के बाद चारों धार्मिक स्थल से उसे और उसके पति को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर मांस लेकर भाग गए। महिला ने बताया कि दरिंदों के चले जाने के बाद वह अपने पति को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे ही थाना कैंट पहुंच गई। पुलिस महिला के  बारे में जानकारी करने के बाद मामूली मारपीट की घटना बताने लगी, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी थी। इस पर पुलिस महिला के बताए गए नामों में से इरफान को पकड़ लाई। उसने बताया कि उसके साथी पानी लेने के लिए धार्मिक स्थल की तरफ गए तो थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ चतुर्थ रमनपाल सिंह और एसपी सिटी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। मामले में गैंगरेप के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


-महिला की तहरीर के मुताबिक मुकदमा लिखकर मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में महिला को कहीं चोट के निशान नहीं है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है- आरके भारद्वाज, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed