फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raju four accused in the murder case arrested

राजू हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
 Raju four accused in the murder case arrested
अारोपी पकड़े
सफाई नायक राजीव वाल्मीकि उर्फ राजू हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी रामपुर के  बसपा नेता की मेहरबानी से पुलिस को दो दिन में ही मिल गए थे। इन दोनों को पुलिस ने सेटेलाइट बस अड्डे से गिरफ्तार करने का दावा किया है। देर रात पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी संजीव वाल्मीकी और अंशु को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हत्यारोपियों से असलहे बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बाकी हत्यारोपियों की भी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहनाई बारात घर में सफाई नायक राजीव उर्फ राजू को गोलियों से छलनी करने के बाद हत्यारोपी किला टंकी रामपुर रोड रहने वाले सफाई नायक हरिओम वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि , उसका भाई रंजीत वाल्मीकि, नेकपुर निवासी मनोज कुमार, कपिल और अंशु आर्य फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी थीं। आरोपी शहर के एक सपा नेता के संपर्क में थे, लेकिन उनके जरिए पुलिस की बात नहीं बन पाई। बुधवार को पता लगा कि मनोज और रंजीत सिंह वाल्मीकि समाज के ही एक बसपा नेता के संपर्क में हैं। पुलिस ने नेता जी पर दबाव बनाया तो उन्होंने दोनों को नाटकीय ढंग से पुलिस तक पहुंचा दिया। सेटेलाइट बस अड्डे से पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी दिखाकर उनसे एक-एक तमंचा भी बरामद कर लिया। आरोपियों का कहना है कि गोली तो दूसरे लोगों ने चलाई थी। उधर देर रात को पुलिस संजीव और अंशु को भी पकड़ लाई। उनके खिलाफ लिखा-पढ़ी की जा रही थी। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के यहां छिपा है मुख्य हत्यारोपी
-राजू की हत्या के दोनों ही मुख्य आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं। पीलीभीत के बीसलपुर में हरिओम बाल्मीकि की ससुराल है। जबकि राजीव उर्फ राजू की वहां ननिहाल है। हरिओम के ससुराल पक्ष के लोगों की एक पूर्व मंत्री के यहां पहचान है। वही लोग उसकी मदद के लिए हरिओम को पूर्व मंत्री के पास ले गए हैं। हरिओम फिलहाल उन्हीं की शरण में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed