{"_id":"90980917bcad8ca505176411e6b28e1a","slug":"railway-employees-took-the-young-man-s-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारी की बेटी को ले गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल कर्मचारी की बेटी को ले गया युवक
बरेली
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज का एक युवक रेलवे कर्मचारी की बेटी को बहला फुसलाकर एक सप्ताह पहले ले गया। पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए सहारनपुर से लड़के के चाचा को उठा लाई है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है।
बिल्सी(बदायूं) में रहने वाले वाले रिटायर रेलकर्मी के बेटे बाबू का परिवार बाकरगंज में रहता है। बाबू का लड़का बबलू एक सप्ताह पहले रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया है, लेकिन लड़की का अभी तक पता नहीं लग पाया है। रविवार की रात को पुलिस की टीम सहारपुर के औंध गांव में रहने वाले लड़के के चाचा चमन को उठा लाई है। चमन का कहना है कि उसका भतीजा जिस लड़की को ले गया है वह दूसरी बिरादरी की है। उसे लड़की के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस बिना वजह उसे उठा लाई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है कि लड़की को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।