फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway employees took the young man 's daughter

रेल कर्मचारी की बेटी को ले गया युवक

Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज का एक युवक रेलवे कर्मचारी की बेटी को बहला फुसलाकर एक सप्ताह पहले ले गया। पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए सहारनपुर से लड़के के चाचा को उठा लाई है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

बिल्सी(बदायूं) में रहने वाले वाले रिटायर रेलकर्मी के बेटे बाबू का परिवार बाकरगंज में रहता है। बाबू का लड़का बबलू एक सप्ताह पहले रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया है, लेकिन लड़की का अभी तक पता नहीं लग पाया है। रविवार की रात को पुलिस की टीम सहारपुर के औंध गांव में रहने वाले लड़के के चाचा चमन को उठा लाई है। चमन का कहना है कि उसका भतीजा जिस लड़की को ले गया है वह दूसरी बिरादरी की है। उसे लड़की के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस बिना वजह उसे उठा लाई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है कि लड़की को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed