{"_id":"f176963918cab943ffc275c5bb21d530","slug":"provost-sir-the-boy-married-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल साहब! इस लड़के से शादी करा दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल साहब! इस लड़के से शादी करा दो
बरेली
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल साहब! ये मेरा प्रेमी है अब शादी से मुकर रहा है इससे मेरीे शादी करा दो। यह गुहार लेकर 29 साल की एक मिहिला रविवार शाम को कोतवाली पहुंची। तीन बच्चों की मां इस महिला ने बताया कि पड़ोस के 19 साल के लड़के से उसके पिछले पांच सालों से संबंध हैं। लड़का उससे अब शादी नहीं कर रहा है। महिला पहले तो रेप का आरोप लगाकर लड़के पर कार्रवाई की मांग करती रही, पर पुलिस ने जब फोन करके प्रेमी को मौके पर बुलाया तो मसला ‘प्रेमी, प्रेमिका और वो’ का निकला। अंत में एसएसआई ने दोनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
कोतवाली पहुंचे लड़के ने पुलिस को बताया कि वह उससे शादी करेगा, पर वह अपने देवर से बात करती है, जो उसे पसंद नहीं। इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई और बात कोतवाली पहुंची। महिला के पति का तीन साल पहले बीमारी से देहांत हो चुका है। महिला ने बताया कि पति की बीमारी और मौत के बाद उक्त लड़के से मिले भावनात्मक सहयोग के कारण वह उसके करीब आ गई। लड़के ने शादी का वादा करके उसे फंसाया है। प्राइवेट नौकरी कर रहा अनपढ़ प्रेमी पुलिस को सफाई देने लगा कि वह उससे शादी करेगा, पर वह किसी और से कोई वास्ता न रखे। छोटी उम्र के लड़के से संबंध पर एसएसआई गिरीश प्रसाद राज महिला को समझदारी से काम लेने की सलाह देते रहे। पर प्रेमी जोड़ा नहीं माना और आपस में फैसला करने की बात कहकर चलता बना।