फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A mother bade a final farewell to her son, placing a sehra (ceremonial headdress) upon his head.

Una News: मां ने बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर दी अंतिम विदाई

Thu, 29 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A mother bade a final farewell to her son, placing a sehra (ceremonial headdress) upon his head.
बंगाणा (ऊना)। जिस आंगन को रोहित शर्मा उर्फ रोणू ने बचपन से अपने परिवार की खुशियों से संजोया था, मंगलवार को उसी आंगन से उसे अंतिम विदाई दी गई। हमीरपुर जिले के बड़सर के नजदीक सड़क हादसे में रोहित की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। घर में मां, दो बहनों और छोटे भाइयों की चीख-पुकार से हर आंख नम हो गई। रोहित अपने पीछे परिवार की जिम्मेदारियों और कई सवालों को छोड़ गया है। अब घर का गुजारा कैसे चलेगा और छोटी बहन की शादी का सपना कौन पूरा करेगा, यही चिंता परिवार को सताने लगी है। रोहित का शव घर पहुंचते ही मां सुमना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बेटे का सिर गोद में रखकर बार-बार उसे उठने के लिए पुकारती रहीं। बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर मां ने उसे अंतिम विदाई दी तो वहां मौजूद हर कोई भावुक हो उठा।
विज्ञापन

उपमंडल बंगाणा की डीहर पंचायत के गांव खडोह निवासी रोहित की मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रोहित पीएनबी मेटलाइफ में कार्यरत था।बचपन में ही पिता का साया उठ जाने के बाद रोहित ने भाई होने के साथ-साथ पिता की जिम्मेदारी भी निभाई थी। दोनों बहनों और छोटे भाइयों के लिए वह सहारा था लेकिन एक हादसे ने परिवार का यह सहारा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed