फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terrified by a relatives threat a woman took her own life by hanging

Agra News: रिश्तेदार की धमकी पर दहशत में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Oct 2026 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Terrified by a relatives threat a woman took her own life by hanging
बाह। मंगदपुर गांव में फंदा लगाकर जान देने वाली ऊषा देवी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बेटे राहुल ने बाह थाने में दी तहरीर में रिश्तेदार की धमकी की दहशत में आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगदपुर के राहुल कुमार ने पुलिस को बताया 26 अक्तूबर को सुबह 8 बजे करीब पिता महेश चंद के साथ खेत पर बाजरा की फसल काटने गया था। एक घंटे बाद फोन कॉल आई कि मां ऊषा देवी ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंचे, तो मां कमरे में मृत पड़ी मिलीं। दरवाजा खुला हुआ था। 17 सितंबर को बड़े भाई सूरजभान उर्फ बंटी की बीमारी के चलते मौत हुई थी। राहुल कुमार का आरोप है कि रिश्तेदार जमीन को लेकर दबाव बना रहे थे। पंचायत में झगड़ा हुआ था। जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। बाह पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed