फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   protest

रेलवे लाइन पर अंडर पास के विरोध में पथराव

Tue, 09 Dec 2014 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
protest
खुली गांव में बरेली-बदायूं ब्राडगेज लाइन पर रेलवे फाटक के बजाय अंडर पास बनाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीण भड़क गए। एसडीएम, सीओ और अन्य अफसरों की मौजूदगी में उन्होंने पथराव कर जेसीबी के शीशे तोड़ डाले। गांव में करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

अफसरों ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत किया।
ब्राडगेज के फाटक संख्या 264 को लेकर गतिरोध चल रहा है। रेलवे इस फाटक को बंद कराकर अंडर पास बनवा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। पूर्व में कई दौर की वार्ता हो चुकी है। सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम आंवला पुष्पा देवरार, सीओ आंवला केपी सिंह, एसओ भमोरा राकेश यादव, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, रेलवे के डीईएन नानक चंद्र, एक्सईएन निर्माण एके सिंह और मोहम्मद मसूद, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर वीके सक्सेना, इंस्पेक्टर उदयराज फोर्स के साथ खुली गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन


लाइन किनारे ही ग्रामीणों को बैठाकर अंडर पास के फायदे के बारे में बताया मगर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने कहा कि पुलिया बनने से गांव में पानी घुस जाएगा। फाटक के पास प्राइमरी स्कूल और जीआईसी है। गेहूं कटवाने को कंबाइन कहां से ले जाएंगे? इसी फाटक से मटकी, हजरतपुर, नौगमां, किरतपुर, मई, टिटौली, अमितपुर और भूरीपुर समेत दर्जनों गांवों का रास्ता है जो बंद हो जाएगा। सीओ ने कहा कि आप लोग पैरवी करके रेल मंत्रालय से फाटक मंजूर करा लेते तो काम बन जाता। रेलवे के डीईएन नानक चंद्र ने कहा कि दोनों ओर दीवार खड़ी होगी। पानी नहीं आने देंगे। फिर भी पानी आया तो अंडरग्राउंड बोरिंग करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर अफसर बात कर रहे थे, दूसरी ओर ठेकेदार के लोगों ने फाटक के बराबर पुलिया बनाने को पोम लाइन मशीन आगे बढ़वा दी। दो जेसीबी तोड़फोड़ को बढ़ीं तो महिलाओं और बच्चों ने पथराव कर दिया। एक जेसीबी के शीशे टूट गए। एक पत्थर आरपीएफ इंस्पेक्टर की पीठ में लगा, हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। इससे अफरातफरी मच गई। महिलाएं चीखते हुए कहने लगीं कि पुलिया उनकी लाशों पर ही बनेगी। एसडीएम ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी समस्या लिखकर दें। ग्रामीणों ने फाटक न हटाने का मांगपत्र दे दिया।


कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं को आगे बढ़ाकर पथराव कराया है। इसमें प्रधान की भूमिका है। शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- पुष्पा देवरार, एसडीएम आंवला


कई जगह ऐसा विरोध हुआ था। समझाने पर ग्रामीण मान गए। यहां जानबूझकर असहयोग किया जा रहा है। यह तय है कि ब्राडगेज पर कोई लेवल क्रासिंग नहीं रहेगी।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed