फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest as wrong pic of goddes goes viral

देवी की अभद्र तस्वीर वायरल होने पर हंगामा, तनाव  

Tue, 01 May 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 01 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Protest as wrong pic of goddes goes viral
shavez
 देवी की अभद्र तस्वीर व्हाट्सऐप पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। पहले बानखाना में पोस्ट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रेमनगर थाने में दर्जनों लोगों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की, इससे बानखाना में तनाव हो गया। पुलिस ने अभद्र पोस्ट करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। तब हंगामा शांत हुआ। ग्रुप के एडमिन को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

बानखाना के रहने वाले सुशील कुमार के मुताबिक बानखाना के नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप चल रहा है। जिसमें सोमवार को एक व्यक्ति ने देवी की अभद्र तस्वीर पोस्ट की। ग्रुप के  एडमिन शावेज पर पोस्ट करने के आरोप लगे। इस पोस्ट के थोड़ी देर बाद बानखाना में लोगों का जमावड़ा लगने लगा। भारतीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बानखाना में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि भारतीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों और लोगों ने शावेज के घर पर पहुंचकर उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने थाने में पहुंचकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


अभद्र पोस्ट का मामला सामने आया था। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में हैं। - कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed