फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property dealer of illegal fireworks fire

प्रापर्टी डीलर पर अवैध असलहे से फायर

Tue, 09 Feb 2016 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी में कैद के पेड़ के पास प्रापर्टी डीलर खिजर अली खां पर कार पार्किंग को लेकर विवाद होने पर दो युवक ने फायर झोंक दिए। प्रापर्टी डीलर ने बमुश्किल मौके से भागकर जान बचाई। भीड़ के साथ थाने पहुंचकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के ख्वाजा कुतुब में रहने वाले प्रापर्टी डीलर खिजर अली खां की कैद का पेड़ (सैलानी) के पास मामा फसाहत उल्ला खां का घर है। वह कार से अपने मामा के घर आए थे। कार पार्किंग करते समय ऑटो रिक्शा से लग गई। आरोप है कि ऑटो में नाहिद और बबुआ पहलवान सवार थे। उन्होंने उतरते ही धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने में दोनों ने अवैध असलहे से दो फायर किए। जान बचाने के लिए खिजर को मौके से भागना पड़ा। मोहल्ले वालों के विरोध करने पर दोनों आरोपी वहां के भागे। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। करीब सौ लोगों की भीड़ खिजर अली के साथ थाना बारादरी पहुंच गई। खिजर ने आरोपियों के खिलाफ जान लेने की नियत के फायर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। एसएसआई धीरज शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed