फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan's brother's house attack on betting on cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टे को लेकर प्रधान के भाई के घर हमला

Fri, 29 Dec 2017 02:03 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 29 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
 क्रिकेट मैच में लगाए गए सट्टे के पैसों के लेन-देन के विवाद में पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इसी विवाद के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य के पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान के भाई के घर पर लाठी-डंडों और तमंचे से लैस होकर हमला बोल दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारपीट और फायरिंग करने के बाद आरोपी पक्ष भाग गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चंद्रपुर काजियान में एक खाली पड़े प्लाट में कुछ बच्चे बुधवार को क्रिकेट मैच खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर आपस में 200 रुपये का सट्टा लगाया था। खेल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बच्चों में सट्टे के पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद कहासुनी से मारपीट में बदल गया। इसी विवाद के चलते ग्राम प्रधान नफीस अहमद के घर के सामने खड़े होकर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का भाई तसलीम  पुत्र मुन्ने गाली-गलौच कर रहा था। जिसका अनीस ने विरोध किया। आरोप है कि तभी तस्लीम व मंजू पुत्र अब्दुल सत्तार, अमजद पुत्र यामीन, मुस्ताक पुत्र यामीन मुन्ने पुत्र अब्दुल सलाम तमंचे लेकर घर में घुस आए। अनीस व उनके परिवार वालों को जमकर पिटाई की। मंजू व अमजद ने अपने तमंचा से जान से मारने की नियत से फ ायरिंग की। बुंदन पुत्र नौसे, शबाना पत्नी शाहिद, जुनैद पुत्र नफ ीस घायल हो गए। जबकि फ ायरिंग में गोली लगने से अनीस बाल बाल बच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमलावर फ रार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed