फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police on alert following call for a sit-in at Jantar Mantar; intensive checking conducted at Bhuni toll plaza.

Meerut News: जंतर-मंतर पर धरने के आह्वान से पुलिस अलर्ट, भूनी टोल पर सघन चेकिंग रही

Sat, 10 Oct 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Police on alert following call for a sit-in at Jantar Mantar; intensive checking conducted at Bhuni toll plaza.
- पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन,नौशाद चौहान और सपा नेता सीपी शर्मा घरों में रहे नजरबंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के आह्वान को लेकर शनिवार को सरूरपुर पुलिस अलर्ट रही। मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर दिल्ली जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वहीं, धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन, किसान नेता नौशाद चौहान और सपा नेता सीपी शर्मा को पुलिस ने दिनभर उनके घरों में नजरबंद रखा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बनी रही।
शनिवार को विपक्ष की ओर से जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन था। जिसे देखते हुए पुलिस ने भूनी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस की निगरानी के चलते टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेताओं के कूच करने की आशंका के चलते पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन, किसान नेता नौशाद चौहान और सपा नेता सीपी शर्मा को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। तीनों नेताओं को दिनभर घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच और नेताओं को नजरबंद किए जाने के चलते क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही। पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी होती रहीं।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed