गोतस्करों का पीछा किया भीड़ ने और ताकती रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगीराज में भी पशु तस्कर बेखौफ होकर गोवंशीय पशुओं की चोरियां कर रहे हैं। लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पशु तस्करी के खिलाफ मोर्चाबंदी कर भी दें तो उन्हें पुलिस का साथ नहीं मिलता है। ऐसा ही एक मामला बुधवार रात डेढ़ बजे सामने आया जब एक लग्जरी कार में कुछ पशु तस्कर कालीबाड़ी में नजर आए। बदमाश सड़क पर आवारा पशुओं को चोरी करने के लिए उन्हें नशे का इंजेक्शन देने की कोशिश में थे, लेकिन पब्लिक की निगाहों में उनकी करतूत आने के बाद हल्ला मच गया। लग्जरी कार श्यामगंज चौराहा की तरफ भागी तो बाइक पर कुछ युवकों ने उसका पीछा किया।
लोगों का आरोप था कि चीता पुलिस श्यामगंज चौराहा पर मौजूद थी। उसे बताया गया कि सामने जा रही लग्जरी कार में पशु तस्कर हैं। अगर पीछा किया जाए तो पकड़ा जा सकता हैं, लेकिन चीता पुलिस ने मदद नहीं की। लोग बाइक से लग्जरी कार का पीछा करते रहे। लग्जरी कार गांधी उद्यान के पास से बरेली क्लब वाली रोड पर होकर कैंट में दाखिल हो गई। लोगों के मुताबिक इसके बाद कार का पता नहीं चला कि वह अंधेरे में कहां गायब हो गई।