{"_id":"658fe5596b9b763ba69fda9ee08e1149","slug":"police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान
बरेली
Updated Mon, 01 Dec 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाब राय इंटर कालेज में बवाल के मामले में नामजद आरोपी रिजवान के माफी मांगने के बाद शांत हुए शिक्षक फिर भड़क गए हैं। रिजवान की तरफ से प्रेमनगर थाने में अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर शिक्षक संगठनों ने रोष जताते हुए 15 दिसंबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। रविवार को एसवी इंटर कालेज में शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। उधर, मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ शनिवार को नहीं बल्कि घटना वाले दिन शुक्रवार को ही मुकदमा लिख लिया था। इससे भी शिक्षकों में रोष है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक प्रधानाचार्य परिषद के बैनर तले रविवार शाम को बुलाई गई आपात सभा में शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को झूठी बताया है। चेताया कि किसी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हुई तो 15 दिसंबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान किया। सभा में मौजूद गुलाबराय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश गर्ग ने कहा कि हमला और तोड़फोड़ उन लोगों की तरफ से किया गया, फिर भी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी ने कहा कि यह झूठी एफआईआर शिक्षकों को दबाव में लेने की रणनीति है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यह मुकदमा डीआईओएस दफ्तर पर सार्वजनिक रूप से हुए समझौते का उल्लंघन है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप इंदवार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां ने कहा कि शिक्षकों पर कार्रवाई हुई तो सभी शिक्षक आंदोलन को जनांदोलन में तब्दील कर देंगे। सभा में शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, नरेश चंद्र सक्सेना, रमेश चंद्र शर्मा, समाजवादी शिक्षक संघ के ज्ञान यादव, बृजमोहन शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एसपी पांडेय, सौदान सिंह शाक्य, डॉ. छोटेलाल, राजकीय शिक्षक संघ के सुरेश बाबू मिश्रा आदि मौजूद थे।
इंस्पेक्टर को हटाने पर अड़े मौलाना अदनान
बरेली। मौलाना अदनान नरम होने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि डीआईजी आरकेएस राठौर ने उन्हें इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मौलाना अदनान के अनुसार डीआईजी को बता दिया गया है कि इंस्पेक्टर 20 साल से अधिक समय से बरेली में तैनात हैं। कभी पूरी तैनाती मिलती है तो कभी अटैचमेंट के जरिए। वह दरोगा रहने के दौरान से ही बरेली में तैनात है। कुछ दिनों के लिए दूसरे जिलों में चले जाते हैं और फिर लौट आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि इतने लंबे समय तक एक ही जिले में रहने का क्या औचित्य है। चेताया, इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।