{"_id":"5b17db764f1c1bf26e8b6829","slug":"police-find-clue-of-robbers-till-aakash-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश टॉवर तक बाइक पर तीन लुटेरे आए, एक वहां उतर गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकाश टॉवर तक बाइक पर तीन लुटेरे आए, एक वहां उतर गया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
police officials in enquiry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े व्यस्त पीलीभीत हाईवे पर स्थित टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से एक करोड़ से ज्यादा के जेवर लूटने वाले बदमाश बीसलपुर रोड की तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिशा में भागे। पुलिस का अनुमान है कि इस दौरान उनके साथी सेटेलाइट और बीसलपुर तिराहे पर मौजूद रहे होंगे। पुलिस ने दोनों दिशाओं के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि लुटेरे बीसलपुर रोड की तरफ से आने के बाद विजय पेट्रोल पंप के पास एक कट से बाइक मोड़कर आए थे। इस कट के पास करीब 22 सेकेंड तक वे रुके भी। इसके बाद शोरूम पर पहुंचे।
वारदात के बाद शोरूम से आकाश टॉवर तक सीसीटीवी कैमरों में लुटेरे नजर आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शोरूम से सफेद अपाचे बाइक पर तीन लुटेरे निकले लेकिन फिर आकाश टावर तक दो नजर आए है। इसका मतलब है कि पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एक बदमाश वहीं उतर गया। पुलिस के मुताबिक, उनका कोई साथी वहां पहले से मौजूद होगा। वही बाइक से उतरे बदमाश को लेकर भागा होगा। पुलिस के अधिकारी यह भी मानते हैं कि हो सकता है आसपास के एरिया में ही बदमाशों ने बाइक छिपा दी हो और फिर किसी दूसरी गाड़ी से भागे हों। शोरूम स्टाफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बदमाश स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे।
पुलिस ने सोशल साइट्स पर भी वायरल किए स्कैच
पुलिस ने हुलिया के आधार पर दो बदमाशों के स्कैच बनवाए हैं। उन्हें सोशल साइट्स पर भी वायरल किया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो मोबाइल नंबर 9454401034 और 9454403108 भी जारी किए हैं, इन पर कोई भी बदमाशों के बारे में सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।