फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poketerai was used on every muscle for attorneys' fees

वकीलों की फीस के लिए हर पेशी पर करता था पॉकेटमारी

Thu, 02 Nov 2017 01:57 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 02 Nov 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्डे पर बस  से उतरते हुए एक यात्री की जेब काटते हुए एक बदमाश पब्लिक की निगाह में आ गया। भागने की कोशिश की तो शहामतगंज चौकी इंचार्ज ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पता चला कि मंगलवार को पेशी पर आए जेबकतरे ने चौकी चौराहा और सेटेलाइट पर जेब काटी थी। उससे एक लाख की बरामदगी हुई। उसने पुलिस को बताया कि वकील की फीस देने के लिए वह हर पेशी पर आते वक्त रास्ते में लोगों की जेब काटता था। 
विज्ञापन

एटा निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ चोरी का मुकदमा चल रहा है जिसकी पेशी में वह कोर्ट में आता था। बारादरी थाने की पुलिस को मुकेश ने बताया कि वकील की फीस भरने के लिए उसने पॉकेटमारी का रास्ता ढूंढ लिया था। वह एटा से बरेली के बीच बस और आटो में यात्रियों की जेब काटता था। मंगलवार को चौकी चौराहा पर ऊन व्यापारी की जेब काटने के बाद मुकेश नकटिया तक चला गया। यहां से रोडवेज की बस में बैठकर फिर सेटेलाइट की तरफ चल दिया। बस में पीलीभीत निवासी शब्बीर की जेब काटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। लेकिन सेटेलाइट पर उतरने के दौरान मुकेश ने शब्बीर की जेब काट दी मगर लोगों ने उसे देख लिया। लोगों को चिल्लाते हुए मुकेश के पीछे दौड़ते देख सेटेलाइट चौराहे के पास दरोगा रविकरन ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को मुकेश के पास से एक लाख रुपये की रकम मिली। पुलिस मान रही है कि उसका एक साथी और था जो पेशी पर उसके साथ आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed