फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit were not Nepali youth killing

नेपाली नहीं पीलीभीत के युवक की हुई थी हत्या

Tue, 10 May 2016 01:41 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 10 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विक्रमपुर में रविवार की दोपहर में रिटायर शिक्षक डालचंद गंगवार के घर में जिस युवक की गोली मारकर हत्या की गई वह पीलीभीत का रहने वाला 22 वर्षीय मलकीत सिंह निकला। पुलिस ने मामले में रिटायर शिक्षक के बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। पिता और पुत्र हत्या के बाद से ही फरार हैं।
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद रिटायर शिक्षक की पुत्रवधू आत्महत्या बता कर पुलिस को गुमराह करती रही। तीन माह पहले मलकीत सिंह को पूर्व शिक्षक व उसके पुत्रों ने नेपाली मजदूर बताकर अपने घर रखा था। पुलिस मृतक की जेब से मिली सिम एक्टीवेट न होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं करा पाई थी, लेकिन सोमवार किसी ग्रामीण की सूचना पर पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार घाट बहरा निवासी जनरैल सिंह के बड़े पुत्र बलजीत सिंह विक्रमपुर गांव पहुंचे। बलजीत सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई मलकीत सिंह के रूप में की। उन्होंने पूर्व शिक्षक के पुत्र देवदत्त व पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बलजीत सिंह ने बताया कि मलकीत को ट्रैक्टर चलाने के लिए 6 हजार रुपये महीने पर देवदत्त ही लाया था, लेकिन पूरे तीन माह गुजरने के बाद भी उसे कोई रुपया नहीं दिया। बलजीत के अनुसार उसके पिता की 14 एकड़ जमीन शारदा नदी में कट जाने के कारण परिवार गरीबी से जूझ रहा था। इसी गरीबी के कारण उसने व उसके पिता ने 22 वर्षीय बलजीत को देवदत्त के साथ मजदूरी करने भेज दिया था। उसके पिता भी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। बलजीत सिंह ने बताया कि रिटायर शिक्षक के परिवार की किसी महिला से मलकीत सिंह की दोस्ती हो गई थी। इसी वजह से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूर्व शिक्षक के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ राकेश सिंह यादव ने मलकीत सिंह की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed