फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pete had girlfriends opposed comment

गर्लफ्रेंड पर कमेंट का विरोध किया तो पीट डाला

Wed, 04 Jan 2017 12:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 04 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को बरेली कॉलेज में दबंग छात्रों ने फिर गुंडई दिखाई। एक लड़के को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया, क्योंकि उसने अपनी महिला मित्र पर कमेंट का विरोध कर दिया। बाद में प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य अपनी निगरानी में छात्र को कॉलेज गेट तक छोड़कर आए।
विज्ञापन

 बरेली कॉलेज की लाइब्रेरी के पास एक छात्रा अपने दोस्त के साथ बैठी थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ दबंग छात्रों ने लड़की पर अश्लील कमेंट किए। इसका उस लड़के ने विरोध किया। उस वक्त तोे दबंग छात्र वहां से चले गए, लेकिन बाद में कार्यालय के सामने उसे घेर लिया और बेल्टों और घूसों से जमकर पीट दिया। वह चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं आया और उसकी पिटाई कर दबंग भाग गए। छात्र की फिर से पिटाई न हो जाए, इसलिए उसे प्राचार्य कार्यालय में बैठा लिया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड को बुलाया गया और उनकी ही निगरानी में उसको कॉलेज के गेट तक भेजा गया। चीफ प्रॉक्टर एसपी मौर्या ने बताया कि पिटाई करने वालों की पहचान करवाकर  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed