फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Personnel development with the daughter of the house , two arrested

विकास भवन कर्मी की बेटी के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 11 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर मथुरापुर चौराहे से बैगनआर कार में विकास भवन कर्मी की बेटी के साथ बियर पीते दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा लिखकर चालान कर दिया। कार से दो बियर के टिन और चिप्स से पैकेट बरामद हुए हैं। बुधवार की दोपहर को थाना बारादरी के तुलसीनगर का रहने वाला मनोज कुमार अपने दोस्त हरिओम मिश्रा निवासी सुरेश शर्मा नगर के साथ बैगनआर कार से सुभाषनगर इलाके में रहने वाले विकास भवन के कर्मचारी की बेटी को लेकर सीबीगंज की तरफ निकला था। लड़की बरेली कॉलेज में बीए की छात्रा है। दोनों लड़कों ने हाईवे किनारे मथुरापुर चौराहे पर कार खड़ी कर दी थी। एक लड़की के साथ बैठकर बियर पी रहा था। दूसरा दुकानदार से समोसा खरीद रहा था। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में बैठे लड़का - लड़की को रंगेहाथ पकड़ लिया। दुकान पर समोसा खरीद रहे उनके साथी ने भागने की कोशिश की तो उसे पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। तीनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा लिखकर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की कोचिंग में मनोज के मामा के लड़के अतुल के संपर्क में आया था। उसी के जरिए लड़की मनोज के संपर्क में आई थी। बाद में अतुल ने मनोज से लड़की की मुलाकात कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed