{"_id":"57129f424f1c1b5d704a6cae","slug":"pataram-history-by-the-police-and-sent-to-prison-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिस्ट्रीशीटर पाताराम को पुलिस ने जेल भेजा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पाताराम को पुलिस ने जेल भेजा, दो फरार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके में बाइक सवार युवक को तमंचे की बट मारने के मामले में बभिया के हिस्ट्रीशीटर पाताराम को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी उसके दो साथी फरार हैं। हिस्ट्रीशीटर पाताराम पर मारपीट, लूट करने, नशीले पदार्थों की तस्करी समेत हत्या की कोशिश और लड़की भगाने समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।
कैंट इलाके में दो युवक बाइक में शुक्रवार देर रात पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। दूरदर्शन केंद्र के सामने बभिया का हिस्ट्रीशीटर पाता राम खड़ा था। दोनों की उनसे कहासुनी हो गई थी। पाताराम ने दोनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पाताराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर पाताराम कुछ दिन पहले पड़ोस के गांव से लड़की भगाकर ले गया था। इससे पहले वह लूट, एनडीपीएस एक्ट, नाजायज असलहे रखने, दबंगई और हत्या की कोशिश आदि दर्जन भर मामलों में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर कैंट ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश पाताराम को तमंचे की बट मारने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस फरार दो आरोपी चनहेटा निवासी रफी और कांधरपुर निवासी छोटू ठाकुर की तलाश कर रही है।