{"_id":"58dac21d4f1c1b027c63f6f3","slug":"papa-s-forgiveness-will-go-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा की जमानत पर छूटेंगे लफंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पापा की जमानत पर छूटेंगे लफंडर
बरेली
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस एंटी रोमियों अभियान में स्कूल और कॉलेजों के बाहर पकड़े जाने वाले लफंडरों (स्टाइल में रहने वाले लड़के) से सिर्फ पूछताछ ही नहीं कर रही, बल्कि उनके पिता से फोन पर बेटों की कारस्तानियां बताकर दोबारा ऐसा नहीं करने की जमानत लेने पर छोड़ रही है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
मंगलवार को एंटी रोमियो दल स्कूल, कॉलेजों पर नहीं जाकर फोन पर मिलने वाली शिकायतों पर शील चौराहा, डीडीपुरम, अयूब खां चौराहा के पास पहुंचा। बाइक पर स्टाइल से खड़े लड़कों से पूछताछ करने पर किसी ने बताया कि वह फास्ट फूड खाने पहुंचा है, किसी का बहाना दोस्त से मिलने का था। कोई ठोस कारण नहीं देखकर लड़कों के पिता से बात करके उन्हें बताया कि आपका लड़का घर से इतनी दूरी पर सिर्फ खाने पीने आ रहा है। हैरान परिवार की माफी के बाद लड़कों को हिदायत देकर छोड़ा गया। चेकिंग अभियान में आठ बाइक पकड़ी गईं जिनकी नंबर प्लेट पर नंबर नहीं थे। सभी बाइकों के चालान काटे गए।
जनपद में हुई 18 कार्रवाईयां
जनपद में थानास्तर पर चले अभियान में मीरगंज में चार, किला थाना पुलिस ने दो, बहेड़ी पुलिस ने एक लफंडर को पकड़कर उसके पिता से बात करने के बाद छोड़ा। अभियान के तहत जनपद में 18 कार्रवाईयां की गई।