{"_id":"57fbf09f4f1c1b2b7a28e847","slug":"organically-in-the-procession-on-the-square-white-heart-cherry-tajion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहदाना चौराहे पर ताजियों के जुलूस में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहदाना चौराहे पर ताजियों के जुलूस में बवाल
बरेली, ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदाना चौराहे पर ताजिया आगे निकालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हाथापाई के बाद बवाल हो गया। इस दौरान भगदड़ मचने से एक ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने में बैठा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। किसी पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं आई है।
पुराने शहर के नवादा शेखान के रहने वाले वकील चकमहमूद का ताजिया जुलूस में सबसे आगे चल रहा था। इसके पीछे मोहल्ला घेर के जमील का ताजिया चलने लगा। सोमवार को ताजिये मीरा की पैंठ, बुखारपुरा, जवाहर स्कूल और जगतपुर चौराहे होते हुए परंपरागत रास्तों से होकर शाहदाना चौराहे पर पहुंचे तो मोहल्ला घेर के ताजियेदार अपने ताजिये को आगे निकालने की कोशिश करने लगे। चकमहमूद के ताजियेदार वकील ने इसका विरोध किया तो वह हाथपाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों के ताजियेदार भिड़ गए और पथराव शुरू हो गया। पथराव से वकील का ताजिया क्षतिग्रस्त हो गया। भगदड़ मचने पर कई लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ताजियों के साथ चल रही थी। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। कोतवाली, प्रेमनगर, सुभाषनगर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीएसी बुला ली गई है। जमील के ताजिए को कड़ी सुरक्षा में बुखारपुरा पानी की टंकी तक पहुंचाया गया।
ताजिये आगे निकालने को लेकर विवाद होने पर शाहदाना चौराहे पर भगदड़ मच गई थी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन लोगों की वजह से विवाद हुआ है। अब कोई समस्या नहीं है-कमरुल हसन खां, प्रभारी निरीक्षक , थाना बारादरी