फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One crore ransom sought from Hardoi

हरदोई से मांगी गई एक करोड़ की फिरौती

Fri, 06 May 2016 12:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 06 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
गंगाशील मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस के छात्र अनुराग सिंह का अब तक पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है। छानबीन के दौरान पता लगा है कि अनुराग के पिता से एक करोड़ की फिरौती हरदोई से मांगी गई है। जबकि अनुराग के मोबाइल की आखिरी लोकेशन शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन के पास बाडूजई में मिली है। उसका मोबाइल एक मई को बंद हो गया था। पुलिस ने अनुराग के रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

मेडिकल छात्र की कॉल डिटेल से यह बात भी साफ हो रही है कि जिस नंबर से उनके पिता से फिरौती मांगी गई है, उस नंबर पर मार्च से अनुराग से लगातार बात चल रही है। फिरौती मांगने के एक दिन पहले भी अनुराग की उस नंबर पर बात हुई है। इसलिए पुलिस को यह भी संभावना लग रही है कि अपहरण की इस कहानी का सच कुछ और भी निकल सकता है। हालांकि  पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर अनुराग की तलाश में लगी है। पुलिस की टीमें शाहजहांपुर और हरदोई में अनुराग को तलाश रही हैं। एसपी सिटी समीर सौरभ अपहरण की इस कहानी को सुलझाने के कई घंटे सर्विलांस सेल में टीम को लेकर सूचनाएं जुटाने में लगे है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल को रात 11.30 बजे अनुराग की लोकेशन सैनिक नगर निगोही रोड थी। इसके बाद अगले दिन उसका मोबाइल बाडूजई में आकर बंद हो गया। बाडूजई में अनुराग के रिश्तेदार भी रहते हैं। हरदोई में भी उसकी रिश्तेदारी बताई जा रही है। पुलिस अनुराग के अपहरण की कहानी को लेकर बेहद संजीदा है। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि अभी तक अनुराग का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र से ही हुई बात
-अनुराग के अपहरण के बाद जिस नंबर से फिरौती मांगी गई है, उस नंबर को चलाने वाले उसे और उसके पिता को भी फोन किया है। तीसरे किसी व्यक्ति को उस नंबर से फोन ही नहीं किया गया। इसी वजह से पुलिस को उस तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि कहीं प्लानिंग के तहत तो अनुराग को फंसाने के बाद उसको अगवा नहीं कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed