फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On National Highway 11 lakh looted from businessman 's sons

नेशनल हाइवे पर कारोबारी के बेटों से 11 लाख लूटे

Sun, 17 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 17 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
On National Highway 11 lakh looted from businessman 's sons
लूट पी‌ड़‌ित व्यवसायी
नेशनल हाइवे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने असलहों के बल शनिवार दोपहर बरेली आ रहे मिलक के कारोबारी के दो बेटों से दस लाख 87 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार कर गिरा दिया और दोनों भाइयों की लात घूंसों से पिटाई भी की। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, इसलिए लूट कर भागने वाले लुटेरों को पकड़ा नहीं जा सका। काफी जद्दोजहद के बाद मीरगंज क्षेत्र में घटनास्थल पाए जाने पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पड़ोसी जनपद रामपुर के कस्बा मिलक के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी अनिल गुप्ता घी तेल और चीनी के थोक कारोबारी हैं। अनिल गुप्ता मीरगंज ब्लाक प्रमुख और सपा नेता राजीव गुप्ता के रिश्तेदार भी हैं। उनका कारोबारी मिलक से मीरगंज, बरेली तक फैला है। कारोबारी अनिल गुप्ता ने शनिवार को अपने बेटे अमित गुप्ता उर्फ सोनू और करन को बरेली के शहामतगंज स्थित रामजी की आढ़त पर दस लाख 87 हजार रुपये का भुगतान लेकर भेजा था। यह रकम उन्होंने पिट्ठू बैग में रखकर पीठ पर टांग ली थी। इसकी भनक लगने पर मिलक के गांव क्योरारा से बाइक सवार दो लुटेरे स्कूटी सवार दोनों भाइयों के पीछे लग गए। दोपहर सवा एक बजे नेशनल हाइवे पर स्थित भाखड़ा पुल के पास पहुंचते ही लुटेरों ने ओवरटेक कर स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया और स्कूटी डगमगाते ही लुटेरों ने अमित और सोनू को जोरदार धक्का दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गए और लुटेरों ने उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उनकी लात घूंसों से पिटाई भी कर दी और बैग लूटकर बरेली की तरफ भाग निकले। लुटेरों की पिटाई से करन के घुटनों, हाथों में गहरी चोटें आई हैं। अमित को भी हल्की चोटें लगीं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर अमित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बीस से 25 की बीच की उम्र के हैं लुटेरों
 दोनों भाइयों ने बताया कि दोनों लुटेरे 20 से 25 वर्ष उम्र के हैं। दोनों जींस पहने हुए थे। थाने पहुंचे दोनों भाइयों से पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही सीओ मनोज पांडेय, एसओ बच्चू सिंह यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, लुटेरे निकल लिए
फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थानों का बार्डर होने की वजह से काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही। पुलिस की ढिलाई की वजह से ही लुटेरे भाग निकले। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने भी मौका मुआयना कर वारदात के जल्द खुलासे के अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। सीओ के नेतृत्व में मीरगंज पुलिस की टीम मिलक-रामपुर क्षेत्र में घंटों कांबिंग करती रही। लुटेरों की धरपकड़ के लिए मीरगंज के अलावा फतेहगंज पश्चिमी, शाही-तीन थानों की पुलिस को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed