फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nvbyahta torched

नवब्याहता को आग लगा दी

Fri, 17 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 17 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nvbyahta torched
Nvbyahta torched - फोटो : बरेली, अमर उजाला
किला इलाके में नवविवाहिता पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। 60 फीसदी झुलसने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने अपने बयान में दहेज में दो लाख रुपये और कीमती बाइक न देने पर बीती रात पहले पति से पिटाई कराने और फिर मिल कर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। ससुराल वाले गायब हो गए हैं। पति से फोन पर बात हुई तो उसका कहना था कि उसकी पत्नी ने खुद ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाई है।  
विज्ञापन

मामला किला क्षेत्र के मोहल्ला जखीरा की रहने वाले रिजवान की 22 वर्षीय पत्नी निदा बी को बुधवार रात साढे़ दस बजे उसके ही कमरे के अंदर आग लगा दी। आग से उसका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया। बेची ने सबसे पहले अपनी मां को फेन पर सूचना दी। खबर पाकर पिता नजरुद्दीन पहुंचे तो उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमनगर इलाके के बानखाना में रहने नजरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रिश्तेदार परवेज के माध्यम से 19 सितंबर 2016 को रिजवान से की थी। उनका भी आरोप है कि दहेज में कीमती बाइक और दो लाख की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। सात फरवरी को निदा की पिटाई की गई। इसकी जानकारी पर वह निदा के घर पहुंचे और सभी को समझाकर कहा कि वह दहेज देने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बावजूद निदा का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढे़ दस बजे निदा का फोन आया। उनसे कहा गया कि रिजवान, रूमा, शबाब, मोबीन, परवेज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी है। 
विज्ञापन

निदा बी ने अमर उजाला को बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उसे हर रोज पीटा जाता था। उसने कहा कि बुधवार रात साढ़े दस बजे पति समेत चार लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति रिजवान का कहना है कि वह अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान से बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंचा था। देर से आने पर निदा से उसकी अनबन हो गई थी। वह अपने कमरे में लेटा था, इसी दौरान निदा ने कमरे में रखा तेल अपने ऊपर छिड़क लिया और खुद ही आग लगा ली। यह देख उसने उसे बचाने की कोशिश भी की थी। उस पर लगाया जा रहा आरोप गलत है। 


लड़की के पिता की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
उपेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर किला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed