फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the plot of vitiating the atmosphere in Sibiganj

अब सीबीगंज में माहौल बिगाड़ने की साजिश

Mon, 11 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। रविवार की शाम को व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबरे इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से खफा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाना सीबीगंज का घेराव करके हंगामा किया। भीड़ बढ़ती देख शहर के सभी थानों की पुलिस सीबीगंज पहुंच गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को शाम करीब छह बजे चंदपुर जोगियान के प्रधान बुंदन शाह उर्फ पप्पू के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। पप्पू ने इंस्पेक्टर राकेश सिंह से मुलाकात करके उन्हें मोबाइल में व्हाट्सएप के भाई लोगों का ग्रुप पर पैगंबरे इस्लाम पर की गई टिप्पणी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र मौर्य नाम के युवक ने ग्रुप में यह टिप्पणी करके हुजूर की शान में गुस्ताखी की है। ग्रुप का मेंबर होने की वजह से उनके गांव के इमरान ने मैसेज पढ़कर उन्हें भेजा है। वीरेंद्र बरेली नर्सिंग होम में कंपाउडर है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधान की इंस्पेक्टर से बात चल ही रही थी, इस बीच थाने पर भीड़ बढ़ती गई। मस्जिद में ऐलान होने पर तिलियापुर, सरनिया, बिधौलिया, महेशपुरा अटरिया, चंदपुर जोगियान, चंदपुर काजियान के सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव करके हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर किला, इज्जतनगर, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी आदि कई थानों की पुलिस सीबीगंज पहुंच गई। सीओ प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने थाने पहुंचकर उत्तेजित भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। जमात रजा-ए-मुस्तफा के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भी सूचना पर सीबीगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने सीबीगंज के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। शहर काजी के प्रतिनिधि खलील कादरी ने भी इस संबंध में आला अफसरों से बात की। इसके बाद कार्यवाहक एसपी सिटी ओपी यादव थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रधान पप्पू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे पकड़ने के लिए टीम भेज दी, लेकिन आरोपी अभी हाथ नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र मौर्य सैदपुर हॉकिंस की तरह रहता है। एसपी सिटी ने बताया कि शहर का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आरोपी को ट्रेस करके जल्द ही गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed