फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nida and came to court Siran, not a statement

कोर्ट में आए निदा और  शीरान, नहीं हुए बयान 

Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nida and came to court Siran, not a statement
Nida and came to court Siran, not a statement - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में दायर परिवादों में अपने बयान दर्ज कराने को निदा खान व आला हजरत के प्रपौत्र शीरान रजा खां मंगलवार को बयान दर्ज कराने को न्यायालय में पेश हुए, लेकिन न्यायालय की व्यस्तता के चलते दोनों के बयान नहीं हो सके। निदा खान की ओर से दायर परिवाद में अगली तिथि 17 जनवरी व शीरान रजा खां के परिवाद में 18 जनवरी की तिथि नियत की गई है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद शीरान रजा खां ने 28 सितंबर 2016 को निदा खान उसके भाई मोईन हसन खां, मां यासमीन उर्फ रेशमा पिता मुसर्रत यार खां के खिलाफ मोहम्मद शीरान रजा खां की ओर से निदा खान को दिए गए जेवर हड़पने व 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया है जिसमें परिवादी के बयान को मंगलवार की तिथि निर्धारित थी। 
विज्ञापन

दूसरी ओर निदा खान ने 30 नवंबर 2016 को शीरान रजा खां सहित 12 लोगों के खिलाफ फर्जी तथ्य के शपथपत्र बनाने, फर्जी तलाक नामा तैयार कराने, साक्ष्य छिपाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया। निदा के परिवाद में भी मंगलवार को ही बयान होने थे लेकिन न्यायालय की व्यस्तता के चलते दोनों में से किसी के भी बयान दर्ज नहीं किये जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed