फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj area Richha drove the murder of businessman

नवाबगंज इलाके में रिछा के गल्ला व्यापारी की हत्या

Fri, 14 Oct 2016 01:02 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj area Richha drove the murder of businessman
murder
रिछा कस्बे के गल्ला व्यापारी मोहम्मद अतहर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव नवाबगंज इलाके में कुंडरा कोठी रोड किनारे खाई में पड़ा मिला। उनकी जेब में रखे रुपये और मोबाइल मौके पर मिल गए। पुलिस का मानना है कि हत्या रंजिशन की गई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नवाबगंज से कुंडरा कोठी जाने वाले रोड किनारे ग्राम शाहपुर जीसुखराय के पास खाई में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा ग्रामीणों ने देखा। उनके सिर व एक हाथ में धारदार हथियार से वार करने के घाव थे। दोनों पैर किसी वाहन से कुचले हुए थे। पैर टूटने पर निकली हड्डी के कई टुकड़े सड़क पर पड़े थे। एक जूता, चश्मा व रुमाल रोड के दूसरी ओर पड़े थे। उनकी बाइक नहीं थी, लेकिन गाड़ी का इंडीकेटर और क्लच लीवर टूटकर मौके पर पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के तलाशी लेने पर अतहर की जेब मेें 10,880 रुपए और मोबाइल निकला। पुलिस के मोबाइल ऑन करते ही घरवालों का फोन पहुंच गया। तब पता चला कि शव दियोरनिया थाना क्षेत्र के रिछा कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी मोहम्मद अतहर का था। मोहम्मद नजर ने शव की पहचान अपने भाई अतहर के रूप में की। उन्होंने थाना नवाबगंज में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहम्मद नजर ने  बताया कि अतहर पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बुधवार रात पड़ोस में रहने वाले के घर शादी का कार्यक्रम था। वहीं एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी समारोह में अतहर दावत खाने गया था। वहां से रात नौ बजे नवाबगंज रामलीला मेला देखने को कहकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed